इतनी शक्ती हमे देना दाता
इतनी शक्ती हमे देना दाता,
मन का विश्वास कमजोर हो ना |
हम चले नेक रस्ते पे हमसे,
भूलकर भी कोई भूल हो ना |
दूर अज्ञान के हो अंधेरे
तू हमे ज्ञान की रोशनी दे
हर बुराई से बचते रहे हम
जितनी भी दे भली जिन्दगी दे
बैर हो ना किसी का किसी से,
भावना मन मे बदले की हो ना |
हम चले.....
हम न सोचे हमे क्या मिला है
हम ये सोचे किया क्या है अर्पण
फुल खुशियों के बॉटे सभी को
सबका जीवन ही बन जाये मधुबन
अपनी करुणा का जल तू बहा के,
कर दे पावन हर एक मन का कोना
हम चले...
No comments:
Post a Comment