प्रार्थना
तू ही राम है
तू ही राम है, तू रहीम है |
तू करीम, कृष्ण, खुदा हुआ ||
वाहेगुरू तू येशू मसीहा |
हरनाम मे तू समा रहा ||
तेरा जात पाक कुरान मे |
तेरा दर्श वेद पुराण मे ||
गुरुग्रंथ जी के बखान मे |
तू प्रकाश अपना दिखा रहा ||
अरदास है कही कीर्तन |
कही राम धुन कही आवहन ||
विधि वेद का है सब रचन |
तेरा भक्त तुझको बुला रहा |
No comments:
Post a Comment